गंगा दशहरा पर घरों में पूजन, शहर के गंगा मंदिरों में पहुंचकर किया पूजन

ग्वालियर: ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि पर आज गुरुवार को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। गंगा दशहरा पर घरों में जहां लोगों ने सुबह गंगाजल मिलाकर स्नान किया वहीं शहर के गंगा मंदिरों में पहुंचकर दर्शन कर सत्तू, खरबूज, आम, हाथ का पंखा, मटकी आदि का दान-पुण्य किया। गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में अचलेश्वर महादेव मंदिर पर गर्भगृह में पानी भरा गया है, श्रद्धालुओं ने इसके दर्शन कर कुंड में जल व दूध अर्पित किया। इसके साथ ही कई जगहों पर शरबत वितरण भी किया जा रहा है।

भाऊ का बाजार स्थित 125 साल पुराने गंगा मंदिर में सुबह मां गंगा मैया की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विश्व शांति और अंचल में अच्छी बारिश की कामना को लेकर गंगा मैया से प्रार्थना की गई।छत्री बाजार स्थित मां गंगा के मंदिर में गंगा दशहरा के अवसर पर प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया है। यहां सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओंं की भीड़ लगी हुई है।

सनातन धर्म मंदिर में आरती के बाद भगवान चक्रधर एवं गिरिराज धरण का गंगाजल से अभिषेक कर शृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान चक्रधर के चरणों से गंगाजी प्रकट हुईं। गर्भगृह में स्थित सरोवर में गंगा प्रकट हुईं, जिसमें लड्डू गोपाल नौका विहार कर रहे थे। शाम को गंगा जी की आरती के बाद सरोवर में श्रद्धालु दीपदान करेंगे। सत्तू का भोग ठाकुर जी को अर्पित करने के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Next Post

अतिक्रमण हटते ही बंद रास्ता खुल गया

Thu Jun 5 , 2025
सीहोर:राजस्व विभाग के अमले द्वारा समीपस्थ ग्राम थूना खुर्द में रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई.गौरतलब है कि तहसील अन्तर्गत ग्राम थूनाखुर्द के अनेक किसानों द्वारा 27 मई को जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरू के को गांव के एक व्यक्ति द्वारा रास्ता बंद करने की शिकायत […]

You May Like