अतिक्रमण हटते ही बंद रास्ता खुल गया

सीहोर:राजस्व विभाग के अमले द्वारा समीपस्थ ग्राम थूना खुर्द में रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई.गौरतलब है कि तहसील अन्तर्गत ग्राम थूनाखुर्द के अनेक किसानों द्वारा 27 मई को जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरू के को गांव के एक व्यक्ति द्वारा रास्ता बंद करने की शिकायत करते हुए बताया गया कि गांव के किसानों का रास्ता बंद हो जाने से किसानों का आना जाना बंद हो गया है.

इससे उन्हें आने जाने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कलेक्टर बालागुरू के ने ग्रामवासियों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाकर रास्ता चालू कराने के तहसीलदार भरत नायक को निर्देश दिए.

Next Post

सिंहस्थ पूर्व हो जाए शिप्रा शुद्धिकरण

Thu Jun 5 , 2025
भूपेन्द्र भूतड़ा उज्जैन : 2028 में सिहस्थ का बड़े पैमाने पर आयोजन होने जा रहा है जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं की आने की संभावना है । पुराणों में महाकाल , महाकाल वन के साथ-साथ शिप्रा का भी महत्व दर्शाया गया है । इसलिए शिप्रा में स्नान करना भी सिंहस्थ के समय […]

You May Like