चाकू के साथ चली ब्लेड, 2 घायल

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत खालसा कॉलेज के पास चाकूबाजी हो गई जिसमें युवक घायल हो गया। घमापुर में ब्लेड से हमला कर युवक को जख्मी कर दिया गया। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि आकाश बर्मन 23 वर्ष निवासी पीपल मोहल्ला को खालसा कॉलेज के पास अदनान खान, कबीर यादव ने रोका और शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे ।

मना करने पर अदनान ने चाकू मारकर चोट पहुंचा दी । इसी प्रकार घमापुर पुलिस ने बताया कि चंद्रमोहन झारिया 33 वर्ष निवासी कांचघर नई बस्ती का रविदास मंदिर के पास बैठा था उसी समय अनीष चौधरी आकर शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो ब्लेड से हमलाकर चोट पहुंचा दी।

Next Post

भारत और अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन तथा प्रसंस्करण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये

Tue May 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) भारत और अमेरिका ने महत्त्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ मृदा तत्वों के खनन तथा प्रसंस्करण की आपूर्ति को सुरक्षित करने संबंधी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रूपरेखा पर मंगलवार को यहां हस्ताक्षर किये। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने यहां आये अमेरिका के विदेश मंत्री […]

You May Like