अम्बेडकर जयंती पर 87 बंदियों की होगी समय-पूर्व रिहाई 

भोपाल। मप्र शासन, जेल विभाग के आदेश 27 मई 2025 द्वारा प्रदेश की जेलों में निरुद्ध अच्छे आचरण वाले बंदियों को वर्ष में 05 अवसरों यथा 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 14 अप्रैल (डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 02 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) एवं 15 नवम्बर (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) पर आजीवन कारावास के दण्डित बंदियों को उनकी सजा में छूट प्रदान कर समयपूर्व रिहाई एवं सजा में छूट/विशेष परिहार दिये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल, 2026 के अवसर पर प्रदेश की जेलों में निरुद्ध अच्छे आचरण वाले आजीवन कारावास की सजा से दंडित 87 बंदियों की समय-पूर्व रिहाई एवं गैर-आजीवन कारावास की सजा से दंडित 07 बंदियों को सजा में छूट/विशेष परिहार प्रदान किया जा रहा है। गत 26 जनवरी, 2026 को भी 94 दंडित बंदियों को समय-पूर्व रिहाई/सजा में छूट प्रदाय की गई थी।

शासन आदेश के माध्यम से उक्तानुसार 05 अवसरों पर दंडित बंदियों को समय-पूर्व रिहाई/सजा में छूट प्रदाय किये जाने से, बंदियों के द्वारा जेल में अच्छा आचरण किया जाता है, जिससे जेलों में प्रशासनिक व्यवस्था अच्छी रहती है, बंदियों को जेल से छूटने के बाद पुनर्वास में आसानी होती है। साथ ही इससे जेलों में ओवरलोडिंग में भी कमी आती है।

Next Post

विधानसभा समितियों की संयुक्त बैठक शुरू, आगामी सत्र की तैयारियों पर मंथन

Tue Apr 7 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित सभा समितियों की संयुक्त बैठक का आयोजन शुरू हो गया है। बैठक में विभिन्न समितियों के सदस्य आगामी कार्ययोजना, प्राथमिकताओं और सत्र संचालन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक का […]

You May Like

मनोरंजन