ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: 1.5 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद

भोपाल। अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंदसौर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल के पर्यवेक्षण तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में, थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को 1 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले (राजस्थान) के देवलजी निवासी गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स बेचने के लिए मंदसौर आ रहा है और इसे नंदकिशोर उर्फ नंदू को सौंपने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 7,000 रुपये मूल्य का अवैध डोडाचूरा और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। सिटी कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 

Next Post

वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात-थॉमसन

Tue Feb 3 , 2026
कोट्टायम, 03 फरवरी (वार्ता) श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग की प्रथम सचिव रोशनी थॉमसन ने कहा है कि वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात है और एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। सुश्री थाॅमसन अल्फोंसा कॉलेज, पाला में आयोजित ‘मीट द डिप्लोमैट’ कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत […]

You May Like

मनोरंजन