कार्य से विरत रह कर पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन

रीवा, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आवाहन पर जिले भर के पटवारी समस्त आनलाइन राजस्व कार्यो से विरत रह कर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर के माध्यम से प्रमुख सचिव राजस्व के नाम ज्ञापन सौंपा है. जिले भर के पटवारी विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुुचे, जहा ज्ञापन सौंपा गया और देवास में की गई सेवा समाप्ति तथा अन्य जिलों में किये गये निलंबन कार्यवाही तत्काल वापस लेने की मांग की गई.

दरअसल देवास में पटवारियों के विरूद्ध सेवा समाप्ति एवं निलंबन की कार्यवाही की गई थी. जिसके विरोध में प्रदेश भर के पटवारी आ गये और बुधवार को समस्त आनलाइन राजस्व कार्यो से खुद को अलग रखते हुए विरोध जताया. साथ ही कहा कि अगर मांगों पर ध्यान नही दिया गया तो आगे आंदोलन किया जाएगा. जिलाध्यक्ष आनंत प्रताप सिंह सहित जिले भर के पटवारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया.

Next Post

नर्सो की टली हड़ताल

Wed Oct 7 , 2026
रीवा, संजय गांधी अस्पताल में हाल ही में नर्सिंग आफीसर के साथ रात में हुई मारपीट के बाद नर्सेस एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया था और घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था. 8 अक्टूबर से हड़ताल में […]

You May Like