नर्सो की टली हड़ताल

रीवा, संजय गांधी अस्पताल में हाल ही में नर्सिंग आफीसर के साथ रात में हुई मारपीट के बाद नर्सेस एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया था और घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था. 8 अक्टूबर से हड़ताल में जाने की चेतावनी दी गई थी. लेकिन डीन और अधीक्षक के साथ हुई बैठक के बाद मिले आश्वासन के पश्चात फिलहाल प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है.

सभी नर्सिंग आफीसर्स अपने रोटेसन के अनुसार ड्यूटी करेगें. दरअसल 4 अक्टूबर की रात हुई मारपीट के बाद नर्सेस एसोसिएशन में नाराजगी थी. मंगलवार को मेडिकल कालेज के डीन को ज्ञापन सौंपकर 8 अक्टूबर से हड़ताल में जाने का ऐलान किया गया था. मंगलवार को डीन डा. एसडी गर्ग एवं अधीक्षक डा. प्रियंक शर्मा के साथ नर्सेस एसोसिएशन की अध्यक्ष अम्बिका तिवारी के साथ हुई बैठक में सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई. बैठक में मिले आश्वासन के बाद 8 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है.

Next Post

बदनावर का अनूठा आयोजन: राजनेता शेखर यादव 23 वर्ष से कर रहे शहीदों का सामूहिक तर्पण  

Wed Oct 7 , 2026
बदनावर। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों एवं बलिदानियों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना को लेकर सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे नागेश्वर धाम स्थित पवित्र कुंड पर सामूहिक तर्पण एवं श्राद्ध कर्म किया जाएगा। […]

You May Like