घर में घूमते मिले मगरमच्छ के 2 बच्चे, रेस्क्यू कर परियट नदी में छोड़ा गया

जबलपुर: पनागर रेंज के अंतर्गत घाना ग्राम पंचायत के अनमोल सिटी के पास रहने वाले यादव परिवार के घर में मगरमच्छ के दो बच्चे देखे गए जिसके बाद परिवार के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। जिसके बाद परिवार के सदस्यों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने रेस्क्यू शुरू किया। जानकारी के अनुसार घाना ग्राम पंचायत के अनमोल सिटी के पास रहने वाले लखपत यादव के घर के पासतालाब से बाहर निकलकर दो बच्चे उसके घर में घुस गए थे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के दो बच्चों को पकड़ा और सुरक्षित तरीके से परियट नदी में ले जाकर छोड़ दिया।

परियट नदी से बहकर तालाबों में आ जाते हैं मगरमच्छ पनागर रेंज के वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अधिकतर ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के पास छोटे-छोटे तालाब बना रखे हैं। और इनसे सटकर परियट नदी है। परियट नदी में जब पानी ओवर फ्लो होता है तो मगरमच्छ और उनके बच्चे कई बार बहकर इन तालाबों में प्रवेश कर जाते हैं। इस संंबंध में लखपत यादव व स्थानीय ग्रामीणों ने नवभारत को बताया कि वे जहां रहते हैं वहां से परियट नदी पास है। संभवत: परियट नदी के सहारे ही ये मगरमच्छ रहवासी क्षेत्र के तालाब में आकर बस गया होगा।
इनका कहना है
घाना ग्राम पंचायत अंतर्गत अनमोल सिटी के पास लखपत यादव के घर में मगरमच्छ के 2 बच्चे प्रवेश होने की सूचना मिली थी। मगरमच्छ के दोनों बच्चों का सफल रेस्क्यू कर उन्हें परियट नदी में छोड़ा गया है।
सौरभ शर्मा, रेंजर, पनागर

Next Post

चार्जशीट: वार से तड़पते रहा राजा, पत्नी सोनम ने फेर ली थी नजरें

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर: मेघालय पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. जांच रिपोर्ट के मुताबिक राजा पर तेजधार हथियार से पहला वार किया गया, जो बेहद घातक था. वार लगते ही राजा दर्द से कराहने लगा, लेकिन इस […]

You May Like