दुबई 23 फरवरी (वार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को एकदिवसीय मैच में लगातार नौ बार टॉस हारने का एक अनचाहा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।
आज यहां पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में रोहित शर्मा ने नौवीं बार टॉस गवांया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस हारने की शुरुआत वर्ष 2023 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल से हुई थी।
एकदिवसीय क्रिकेट में इससे पहले नीदरलैंड्स के नाम 2011 से 2013 के बीच लगातार 11 टॉस हारने का रिकार्ड था। लेकिन अब भारत इस मामले में नंबर एक पर पहुंच गया है।
