कच्ची दीवार में सेंधमारी कर जेवर ले गए चोर

जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत सगड़ा महगवां में शातिर चोरों ने एक घर की कच्ची दीवार में सेंधमारी कर सोने-चांदी के कीमती आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने जब बुजुर्ग दंपत्ति सो रहे थे तब घर में घुसने के लिए दीवार को खोदकर रास्ता बनाया।जानकारी के अनुसार सगड़ा महगवां निवासी लखन लाल अहिरवार (63) बीती रात व पत्नी राधा बाई के साथ खाना खाकर घर के दहलान में सो रहे थे। सुबह जब राधा बाई निस्तार के लिए बाहर निकलीं, तो उनकी नजर बिखरी हुई ईंटों पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने पहले बाहर की ईंट वाली दीवार और फिर कमरे की कच्ची मिट्टी की दीवार को खोदकर अंदर प्रवेश किया था।
अनाज की टंकी से भी ढूंढ निकाले गहने
चोरों ने घर के अंदर रखी पेटी से चांदी के कड़े, संतान सातें की चूड़ियाँ, करधन और पायल चोरी की। शातिर चोरों ने अनाज रखने वाली टंकी को भी नहीं छोड़ा, जिसमें छिपाकर रखा गया सोने का हार, चैन, अंगूठियाँ और लॉक पट्टी रखी थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

Next Post

पेंशन प्रकरणों के निराकरण में रुचि न लेने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, पन्ना के सहायक संचालक मत्स्य को नोटिस

Wed Apr 22 , 2026
सागर: सागर संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश संयुक्त संचालक पेंशन को दिए हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि सागर संभाग में पेंशन प्रकरणों के निराकरण के काफी प्रकरण लंबित हैं, वहीं […]

You May Like

मनोरंजन