भोपाल, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रावीण्य सूची के बच्चों को स्कूटी का वितरण किया जा चुका है। अब बच्चे अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद सकते हैं। इसके लिए सभी जिलों को राशि पहुंचा दी गई है।
डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक समय में बच्चों के बौद्धिक विकास में लैपटॉप सहायक है, जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की जाएगी। विद्यार्थियों को जो अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर उपलब्धि अर्जित कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित करना राज्य शासन का दायित्व है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में आ रहे हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा स्कूटी और लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं।
Next Post
मार्केटिंग ग्राउंड में सब्जी की दुकानों को लगाएं जाने को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने किया ढाई घंटे तक चक्काजाम
Thu Feb 6 , 2025
कुक्षी- नगर के मुख्य मार्ग सहित अन्य मार्गो पर सड़क किनारे लगने वाली सब्जी की दुकानों को नवीन स्थान पर परिवर्तित किए जाने से नाराज सब्जी विक्रेताओं ने गुरुवार को नगर के विजय स्तंभ चौराहे पर ढाई घंटे तक चक्काजाम कर दिया जिसके चलते खंडवा बड़ौदा अंतरप्रांतीय मार्ग पर वाहनों […]

You May Like
-
9 months ago
मंडीदीप-नाहर में 132 केवी लाईन बिछाने पर रोक
-
1 year ago
लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए बनी आफत
-
2 years ago
सोना, चांदी में लिवाली सुधार
