पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप, दो आरक्षक निलंबित

छतरपुर:राजनगर थाना पुलिस की कस्टडी में 22 वर्षीय युवक राजेश पटेल की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन भारी पुलिस बल के साथ थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों के विरोध और आरोपों को देखते हुए आरक्षक संजय सिंह और शिव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को छोड़ने के बदले पुलिसकर्मियों ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। युवक की मौत की खबर फैलते ही थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Next Post

संत हरिशरण के श्योपुर आगमन पर भव्य स्वागत, प्रभात फेरी निकली

Sun Feb 15 , 2026
श्योपुर:प्रसिद्ध कथावाचक संत हरिशरण महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य प्रभात फेरी निकालकर उनका स्वागत किया। ग्रामीण हाइवे पर गीता भवन मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और ढोल-मंजीरों की मधुर ध्वनि के बीच प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। फेरी गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे चंद्रपुरा में […]

You May Like