संत हरिशरण के श्योपुर आगमन पर भव्य स्वागत, प्रभात फेरी निकली

श्योपुर:प्रसिद्ध कथावाचक संत हरिशरण महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य प्रभात फेरी निकालकर उनका स्वागत किया। ग्रामीण हाइवे पर गीता भवन मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और ढोल-मंजीरों की मधुर ध्वनि के बीच प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। फेरी गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे चंद्रपुरा में भ्रमण करती रही।

श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए राम नाम और हरि बोल के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। संत के आगमन को लेकर गांव में विशेष उत्साह देखा गया। प्रभात फेरी के बाद सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Next Post

बीएसएफ अकादमी में सहायक कमांडेंट की दीक्षांत परेड

Sun Feb 15 , 2026
ग्वालियर: सीमा सुरक्षा बल अकादमी में सहायक कमाण्डेन्ट की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में कुल 71 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य अतिथि महानिदेशक बीएसएफ प्रवीण कुमार को सलामी दी। अकादमी के निदेशक आनंद प्रताप सिंह, ब्रजेश कुमार संयुक्त निदेशक एवं मुख्य अनुदेशक, अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डर […]

You May Like

मनोरंजन