भोपाल पुलिस कमिश्नर का MANIT के विद्यार्थियों को मंत्र: साइबर अपराध बड़ी चुनौती, अनुशासन से ही सुरक्षा संभव

भोपाल। मैनिट कैम्पस में “सेफर इंटरनेट-डे” मंगलवार को सायबर क्राइम और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार, विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला और मैनिट के डायरेक्टर केके शुक्ला कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान, मेनेजमेंट स्टॉफ और सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बढ़ते साइबर अपराध को चिंताजनक एवं पुलिस के लिए आने वाले समय में अत्यधिक चुनौतीपूर्ण बताया, साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा अनुशासित होकर जीवन पथ पर आगे बढ़ने हेतु सारगर्भित मार्गदर्शन दिया.

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने भोपाल शहर की यातायात व्यवस्था, एक्सीडेंट डेथ, ट्रेफिक रूल्स इत्यादि विषयों पर चर्चा करते हुए सभी से ट्रेफिक नियमो का पालन कर अपना जीवन सुरक्षित करने हेतु अपील की. साथ ही आईटीएमएस, ई- चालान और नई तकनीक के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल ने विद्यार्थियों द्वारा साइबर क्राइम था ट्रैफ़िक के बारे पूछे गए सवालों एवं संदेह का जवाब दिया. साथ ही एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने साइबर अपराध के प्रकार एवं उनसे बचाव के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी और साइबर क्राइम के बदलते ट्रेंड, आईटी एक्ट, ट्राई, एक्ट, आरबीआई गाइडलाइंस, संचार साथी एप्प सहहित विषयों पर विस्तार से चर्चा की.

मैनिट संस्थान के डायेक्टर प्रो. डॉ. केके शुक्ला ने विद्यार्थियों को सजग और सतर्क रहने और जागरूकता कार्यक्रम का महत्व बताया. साथ ही अनुशासित बनकर जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही.

Next Post

दूषित पानी पर सियासत: सिर्फ सैंपल जुटा रहे, जांच का पता नहीं- शुक्ला

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल। दूषित पानी की शिकायतों की जांच के लिए आयोजित की जाने वाली नगर निगम की जलसुनवाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम की इस प्रक्रिया को रस्म अदायगी करार देते हुए कहा गया है कि मौके पर पानी की वास्तविक जांच नहीं की […]

You May Like