चावल, चीनी, दालें मजबूत; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमतों में तेजी रही जबकि गेहूं में गिरावट रही। चावल के साथ चीनी और दालों के दाम भी बढ़ गये। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 92 रिंगिट लुढ़ककर 4,115 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.60 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 91 रुपये बढ़कर 3,838.59 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 20 रुपये टूटकर 2,863.56 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 31 रुपये फिसलकर 3,313.35 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। मूंगफली तेल की औसत कीमत 139 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति 85 रुपये और सूरजमुखी तेल 13 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल 51 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। सोया तेल में 48 रुपये और पाम ऑयल में 105 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।
दाल-दलहनों में तेजी रही। चना दाल 114 रुपये और तुअर दाल 216 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल 65 रुपये और मूंग दाल 145 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। मसूर दाल की कीमत 154 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।
गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 78 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वहीं, चीनी 18 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

शेयर बाजारों में तेजी; रियलिटी, बैंकिग, फार्मा के शेयर चमके

Mon Nov 3 , 2025
मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों को बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद रियलिटी, बैंकिंग और फार्मा समूहों में लिवाली के दम पर प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी और एफमसीजी सेक्टरों के दबाव […]

You May Like

मनोरंजन