8 घंटे में दस्तयाब की गईं घर से लापता दो नाबालिग बहनें

जबलपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेलखेड़ा पुलिस ने घर से बिना बताए निकली दो नाबालिग सगी बहनों को महज 8 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला और उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द किया।

थाना प्रभारी लवकेश उपाध्याय ने बताया कि ग्राम गुबरा कला निवासी युवक ने ने सूचना दी कि उनकी दो नाबालिग बेटियां घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पता किया लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो वे थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज छानबीन शुरू की। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस टीम ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8 घंटे के भीतर दोनों बहनों का सुराग खोज लिया और पुलिस ने दोनों बालिकाओं को चरगवां क्षेत्र के ग्राम मुरकटिया से सकुशल दस्तयाब किया। थाना परिसर में जब दोनों बेटियों को उनके परिजनों सुपुर्द किया गया, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

Next Post

पेट्रोल टैंकर से गांजे की तस्करी का भंडाफोड़, 20 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Thu Apr 9 , 2026
जबलपुर। खितौला पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर एक नीले रंग के डीजल-पेट्रोल टैंकर को पकड़ा, जिसमें शातिर तरीके से अवैध गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई में 20 किलो गांजा 10 लाख रुपए का जब्त किया गया है। खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह ने बताया […]

You May Like