बिल्ली को बांधने वाली रस्सी से युवक ने लगाई फांसी, मौत

गुना। बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र की माना कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय युवक ने बिल्ली को बांधने वाली रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के शव को परिजनों ने फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी सामने आई है कि माना कॉलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय युवक सोनू पुत्र भरोसा लोधा के शव शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे फंदे पर लटका देखा गया। परिजनों के मुताबिक घटना के समय सोनू के माता-पिता खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। घर पर सोनू और उसकी छोटी बहन मौजूद थे। सोनू ने अपनी बहन से पालतू बिल्ली को बांधने का बहाना बनाकर रस्सी मांगी। जैसे ही बहन ने उसे रस्सी दी, सोनू ने घर के अंदर टांड़ पर चढ़कर बांस की बल्ली के सहारे फंदा बनाया और उस पर झूल गया। कुछ देर बाद जब बहन ने भाई को इस हालत में देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर मचाने पर तुरंत पड़ोसी इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में इसकी सूचना माता-पिता को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण तुरंत सोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Next Post

25 साल पुराने अवैध शराब मामले में इनामी वारंटी गिरफ्तार

Fri Mar 27 , 2026
छतरपुर। जिले की गौरिहार थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से पकड़ा गया है। दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार मिश्रा वर्ष 2001 […]

You May Like