बड़कुल रेस्टोरेंट और बिट्टू दा ढाबा पर जुर्माना 

जबलपुर। जिला प्रशासन की तरफ से गठित गरुड़ दल ने दीनदयाल चौक बस स्टैंड स्थित बड़कुल रेस्टोरेंट, बिट्टू दा ढाबा और उनके साथ संचालित मदिरा बार का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यवाही करते हुए रेस्टोरेंट और ढाबे पर जुर्माना लगाते हुए अवैध बार को सील कर दिया है। जांच के दौरान बड़कुल रेस्टोरेंट और बिट्टू दा ढाबा के किचन में ग्लव्स के बिना खाना बनाने और साफ-सफाई की कमी पाई गई। इसके चलते नगर निगम की टीम ने दोनों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, कुल 10 हजार रुपये वसूले गए। बड़कुल रेस्टोरेंट के किचन से पनीर, पापड़ आदि के नमूने लिए गए और उन्हें परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है।

ढाबे का अवैध बार सील, शराब जब्त

टीम को बिट्टू दा ढाबे के ऊपर संचालित मदिरा बार और पब बिना लाइसेंस एवं सक्षम अनुमति के चल रहे पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने बार को तुरंत सील कर दिया और विदेशी शराब जब्त कर विभाग के सुपर्द कर दी। जानकारी के अनुसार, बार का सालाना टर्नओवर लगभग 40 लाख रुपये होने के बावजूद, उसके पास एफएसएसएआई लाइसेंस नहीं था।

अनुविभागीय अधिकारी सही पुलिस रही मौजूद

निरीक्षण अभियान का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुंडेश्वर धाम प्रगति गनवीर ने किया। निरीक्षण में तहसीलदार वीर बहादुर सिंह धुर्वे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद धुर्वे, आबकारी निरीक्षक अंकित जैन और माढ़ोताल थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

Next Post

मातृत्व को साबित करने के लिए डीएनए परीक्षण कराया जा सकता है-उच्च न्यायालय

Mon Feb 9 , 2026
जयपुर 09 फरवरी (वार्ता) राजस्थान उच्च न्यायालय ने पारिवारिक विवाद में सोमवार को एक महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा कि जहाँ माँ अपनी ही बेटी की माता होने से इन्कार करती है, वहाँ बेटी के मातृत्व को साबित करने के लिए डीएनए परीक्षण कराया जा सकता है। अदालत ने इस […]

You May Like