देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 1 अप्रैल से 76 परीक्षाएं

इंदौर:देवी अहिल्या विश्वविद्यालय आगामी 1 अप्रैल से 76 विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है. इन परीक्षाओं में करीब ढाई लाख विद्यार्थी शामिल होंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए परीक्षा विभाग, गोपनीय विभाग और कंट्रोल रूम की संयुक्त बैठक आयोजित की.बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी, सहायक कुलसचिव डॉ. विष्णु नारायण मिश्रा, मोनाली सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. इस दौरान परीक्षा केंद्र निर्धारण, प्रश्न पत्र निर्माण, पर्यवेक्षक नियुक्ति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. अप्रैल अंत तक चलेंगी परीक्षाएंविश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ये परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होकर अप्रैल के अंत तक जारी रहेंगी. इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स के विभिन्न सेमेस्टर शामिल हैं.

इन कोर्सों की होंगी परीक्षाएं
परीक्षाओं में एमबीए, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमपीएड, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए सहित कई पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल होंगे. विश्वविद्यालय ने सभी कक्षाओं के विस्तृत टाइम टेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं.

नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम
डीएवीवी प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध करने का निर्णय लिया है. प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें.

समय पर रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य
उच्च शिक्षा विभाग के एकेडमिक कैलेंडर का पालन करते हुए विश्वविद्यालय समय पर परीक्षाएं आयोजित करने के साथ ही परिणाम भी जल्द जारी करने की तैयारी में है. इसके लिए परीक्षा समाप्त होते ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें

Next Post

ईद-उल-फितर पर मायावती का संदेश: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार

Sat Mar 21 , 2026
लखनऊ, 21 मार्च (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पवित्र रमजान माह के समापन पर मनाए जाने वाले ईद उल फ़ितर के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खासतौर पर देश-दुनिया में रह रहे सभी मुस्लिम परिवारों को ईद की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।