सदर बाजार क्षेत्र से ऑटो रिक्शा चोरी

इंदौर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ऑटो रिक्शा चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात आरोपी फरियादी की ऑटो सवारी रिक्शा चोरी कर ले गया. फरियादी दिनेश ठाकरे निवासी अहिल्या पल्टन इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई कि कल दोपहर करीब 3.40 से 4.30 बजे के बीच सदर बाजार स्थित एसबीआई बैंक के सामने खड़ी उसकी ऑटो रिक्शा अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया. मामले में सदर बाजार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

नवग्रह शक्ति पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लाखों की भीड़ उमड़ेगी

Fri Jan 30 , 2026
ग्वालियर:डबरा में आयोजित हो रहे नवग्रह शक्ति पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ने के मद्देनजर प्रशासन तैयारी में जुटा है। कार्यक्रम स्थल का ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव ने निरीक्षण कर आयोजनकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सहित […]

You May Like