
भोपाल। 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किए जाने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों में असंतोष बना हुआ है। भोपाल में बैंक कर्मियों द्वारा इसे लेकर प्रस्तावित हड़ताल से पहले आज प्रदर्शन किया गया। बैंक यूनियनों ने इस दौरान कर्मचारियों से हड़ताल के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराने का आग्रह किया।
यूनियनों का कहना है कि वर्तमान कार्यदबाव और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह कर्मचारियों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन के लिए आवश्यक है। इससे न केवल कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि ग्राहकों को भी बेहतर और प्रभावी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
रायशुमारी के दौरान बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। यूनियनों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा
