सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी गई विदाई

ग्वालियर: एएसपी श्रीमती अनु बेनीवाल द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 4 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रणजीत सिंह सिकरवार, मुख्य लिपिक नरेंद्र तुनिया सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे। सेवानिवृत होने वालों में निरी. रामसेवक शर्मा, सउनि. महेश कौरव, सउनि. अरूण शर्मा, प्रआर. प्रीतम सिंह है।

पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 4 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एएसपी श्रीमती अनु बेनीवाल द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व तुलसी का पौधा देकर विदाई दी। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने नौकरी के दौरान के अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर एएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

Next Post

फोरलेन कट पर ट्रक की टक्कर से भूसा व्यापारी की मौत

Sun Feb 1 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के देहात थाना सीमा में ककरवाया कट फोरलेन पर एक ट्रक ने देर रात को एक भूसा व्यापारी को रौंद दिया। भूसा व्यापारी फैक्ट्री से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, अचानक से एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो […]

You May Like