
इटारसी। 22 जून को रोज की तरह सतीश अरक्का उम्र 46 वर्ष सुबह 10 बजे अपने घर से बोलकर गये कि मैं दुकान जा रहा हूंँ उन्होंने दुकान भी खोली, दुकान खोलकर अचानक क्या हुआ कि वह दुकान की शटर गिराकर मोबाईल दुकान के अंदर रखकर ओव्हर ब्रिज के पास हनुमान मंदिर पर मोटर सायकल रखकर कहीं चला गया. जब से आज तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है. इसकी सूचना परिवार वालों ने इटारसी थाने में गुम इंसान दर्ज करा दी हैँ परिवारजनों का कहना है कि हमारा भतीजा आये दिन अपने काम में लगा रहता था किसी से कोई मतलब नहीं रखता था, अचानक उसे क्या हुआ कि उसने हनुमान मंदिर के पास अपनी गाडी खडीकरके अचानक लापता हो गया. एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है. परिवार जन परेशान है.
