इटारसी। हरियाली तीज के अवसर पर वार्ड 7 के सनखेड़ा नाका क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम और एक वृक्ष बच्चों के भविष्य के नाम अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। वार्ड पार्षद गीतांजलि मनीष चौधरी, जिमी कैथवास, पूर्व पार्षद हेमलता बड़कुर सहित जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों की मौजूदगी में नीम समेत अन्य पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाए गए। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
