सोहागपुर। थाना क्षेत्र से 20 जून से युवक अंकित रघुवंशी और महिला रामप्यारी बाई लापता हैं। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई है। रामप्यारी ठेकेदार मदन रघुवंशी के यहां मजदूरी करती थी, जिनका बेटा अंकित भी उसी दिन से लापता है। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोहागपुर से युवक और महिला एक साथ लापता
