दरगाह से सेण्डोरा बायपास तक सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

रायसेन।रायसेन शहर के नागरिकों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी कि दरगाह शरीफ से सेण्डोरा बायपास तक सड़क निर्माण किया जाए।अब यह जनहित की मांग अब पूरी होने जा रही है। सांची सीट के क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के सतत प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के बी.टी. नवीनीकरण के लिए लगभग 2 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

डॉ. चौधरी ने खुद इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह से भेंट की थी।जिसके पश्चात विभाग को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए गए। विभाग द्वारा इस कार्य के टेंडर जारी कर दिए गए हैं, और बारिश समाप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।इस सौगात के लिए डॉ चौधरी ने कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है ॥

उन्होंने बताया कि इस सड़क के बन जाने से रायसेन नगर सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को आवागमन में अत्यंत सुविधा प्राप्त होगी।

जनहित में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।नागरिकों ने इस सौगात पर विधायक डॉ चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है।

 

Next Post

नकली खाद से पीड़ित किसानों को 1 लाख का मुआवजा मिले, ज्ञापन

Tue Jul 29 , 2025
रायसेन।जिले के बागोद ग्राम में नकली खाद से पीड़ित किसानों को एक लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान जागृति संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम मुकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नकली डीएपी खाद की 92 बोरियां जब्त की गईं हैं, जिससे किसानों […]

You May Like