रायसेन।जिले के बागोद ग्राम में नकली खाद से पीड़ित किसानों को एक लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान जागृति संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम मुकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नकली डीएपी खाद की 92 बोरियां जब्त की गईं हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है। संगठन ने दोषियों पर रासुका और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही क्षेत्र में कीटनाशक और खाद दुकानों की नियमित जांच की अपील की, जिससे किसानों को ठगी से बचाया जा सके।
नकली खाद से पीड़ित किसानों को 1 लाख का मुआवजा मिले, ज्ञापन
