पारे में उतार-चढ़ाव पर गर्मी के तेवर बरकरार, पारा 41 डिग्री से ऊपर ही बना रहा

ब्यावरा। इन दिनों गमी के तीखे तेवरों का प्रकोप बरकरार है. हालांकि अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर रहा.

गौरतलब है कि वर्तमान में गर्मी का रौद्र रुप जारी है. दोपहर के समय खुले आसमान के नीचे निकलना तक मुश्किल हो रहा है. मानों आसमान से आग बरस रही हो. शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा. जबकि रविवार को तापमान 41.4 डिग्र पर रहा.

मौसम विभाग भोपाल के अनुसार फिलहाल अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा. गर्मी के तीखे तेवरों के बीच कुछ स्थनों पर मौसम में थोड़े बहुत बदलाव के भी संकेत है. यानि अभी अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच बने रहने के आसार है. इन दिनों तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही गर्म हवाएं चल रही है. गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ते तापमान, गर्मी के प्रकोप गर्म हवाओं से बचने हेतु सावधानी बरतने की सलाह दी है. पानी एवं पेय पदार्थो का अधिक सेवन करने, धूप से बचाव हेतु कैप, चश्मे, छाते का उपयोग करें, सिर को गमछे एवं तौलिये से ढंककर ही धूप में निकले. बुजुर्गो एवं बीमार व्यक्ति का विशेष रुप से ध्यान रखने, आवश्यक कार्य होने पर ही दोपहर के समय घर से बाहर निकलने आदि सलाह दी जा रही है.

 

 

Next Post

ग्रेटर नोएडा में पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियां जलकर खाक

Mon Apr 20 , 2026
ग्रेटर नोएडा, (वार्ता )उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में तीनों वाहन लपटों में घिर गए और पूरी […]

You May Like