मोदी ने गुरु रविदास को उनकी जयंती पर नमन किया

नयी दिल्ली 01 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महान संत श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा ”मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।

गुरु रविदास, 15वीं सदी के संत और समाज सुधारक थे, उन्हें समानता, भक्ति और सामाजिक एकता पर उनकी शिक्षाओं के लिए बहुत सम्मान दिया जाता है।

 

 

Next Post

5 विकेट लेने के बावजूद अर्शदीप सिंह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

Sun Feb 1 , 2026
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में पांच विकेट चटकाए। उसके बाद भी उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला भारतीय टीम ने 46 रनों से […]

You May Like

मनोरंजन