कवि कन्हैया राज को गीत गौरव सम्मान

ब्यावरा। नगर के प्रतिष्ठित युवा कवि कन्हैया राज को गीत गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है.

अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों, विभिन्न टीवी कार्यक्रमों में अपनी श्रंगारिक रचनाओं से साहित्यिक पहचान बना चुके गीतकार कन्हैया राज को श्री शिव संकल्प साहित्य परिषद नर्मदापुरम (होशंगाबाद) द्वारा आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में गीत गौरव सम्मान – 2026 से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान नर्मदा जयंती के अवसर पर आयोजित साहित्यिक समारोह में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा प्रदान किया गया. कवि कन्हैया राज इसके पूर्व भी विभिन्न साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित हो चुके है. उनकी इस उपलब्धि पर इष्ट मित्रों,कविगणों, शुभचिंतकों ने बधाई दी है.

Next Post

प्रभादेवी का देवलोकगमन

Wed Jan 28 , 2026
राजगढ़। राजमहल किला निवासी श्याम सुंदर विजयवर्गीय की धर्मपत्नी श्रीमती प्रभादेवी विजयवर्गीय का बुधवार को देवलोकगमन हो गया. वह विजयवर्गीय समाज के वरिष्ठ शिवनारायण विजयवर्गीय की भाभीश्री तथा हरित बंटी की माताजी थी. अंतिम यात्रा उनके निवास से प्रारंभ होकर बांसवाड़ा स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया. बड़ी […]

You May Like