पुरानी बाजार की सडक़ो तक पसरा अतिक्रमण, पैदल निकलना मुश्किल

रीवा। शहर के पुराने बाजार की सडक़ अतिक्रमण की चपेट में है. पुराने सब्जी मंडी और गुड़हाई बाजार जाने वाले मार्ग में दुकानदारो ने सामान रखकर अवैध कब्जा जमा रखा है. लिहाजा अंदर पैदल पहुंचना मुश्किल होता है.

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में नगर निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की थी, जिसका व्यापारियों ने विरोध किया था और कुछ दिन के लिये समय मांगा था. लेकिन उसके बाद किसी तरह की कार्यवाही नही हुई और अभी भी स्थानीय दुकानदारो ने टीन शेड़ बढ़ाकर दोनो तरफ अतिक्रमण किये हुए है. पूर्व में मार्ग चौड़ा था और कार भी अंदर चली जाती थी लेकिन विगत कुछ वर्षो में दुकानदारो ने शेड़ बढ़ाकर अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है. यही हाल प्रकाश चौराहा से गुड़हाई बाजार तरफ जाने वाले मार्ग का है. खटकहाई बाजार केवल पैदल पहुंच सकते है. अगर कोई चाहे कि मोटर साइकल से अंदर चला जाय तो नही जा सकता. नगर निगम का उडऩदस्ता दल हूटर मारते हुए निकलता है लेकिन सडक़ो पर किया गया अस्थाई अतिक्रमण दिखाई नही देता.

Next Post

रेलवे ट्रैक पर मिला रेल कर्मी का शव

Fri Nov 28 , 2025
सतना। मैहर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक रेलवे का कर्मचारी था और पैर से विकलांग था. प्रथम दृष्ट्या ट्रेन से गिरने के कारण दुर्घटना बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह रेलवे के पीडब्लूआई […]

You May Like