
रीवा। मैहर जिले से पृथक करने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन। ग्राम पंचायतों की 95 फीसदी जनता ने रीवा से जुड़ने की जताई सहमति। इसका कारण बताया कि उक्त सभी ग्राम पंचायतो की जिला मुख्यालय मैहर से दूरी 90 से 100 किलोमीटर है, जबकि रीवा जिले की दूरी मात्र 15 से 20 किलोमीटर है, जो कि रीवा जिले की सीमा से लगी हुई ग्राम पंचायतें हैं, इन ग्राम पंचायतो की 60 से 70 प्रतिशत जनता का प्रतिदिन रीवा आना-जाना लगा रहता है, यहां की जनता का पूरा निस्तार गोविंदगढ़ एवं रीवा से ही होता है, चाहे स्कूल, कॉलेज हो या अस्पताल अथवा बाजार करना हो सभी कार्य रीवा से ही होते हैं! इसलिए उक्त सभी ग्राम पंचायतो की जनता की सुविधा को देखते हुए मैहर जिले से पृथक कर रीवा जिले में सम्मिलित किया जाना अति आवश्यक है।
