एयर इंडिया ने दो दिन के लिए न्यूयॉर्क, नेवार्क की सभी उड़ानें रद्द कीं

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने अमेरिका में भारी हिमपात की चेतावनी के बाद 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली या वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते बताया कि अमेरिका के पूर्वी तट पर न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आसपास के इलाकों में रविवार तड़के से सोमवार तक खतरनाक बर्फीली आंधी और भारी हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसका उड़ानों के परिचालन पर काफी असर होगा।

एक्स पर बयान में कहा गया है, हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा, सलामती और सुविधा के मद्देनजर 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं।

एयर इंडिया ने यात्रियों को उसके कॉल सेंटर पर संपर्क करने या वेबसाइट पर उड़ान की स्थित के बारे में जानने की सलाह दी है।

 

Next Post

कनाडा को खा जायेगा चीन : ट्रंप

Sat Jan 24 , 2026
वॉशिंगटन, 24 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर ‘गोल्डन डोम’ बनाने का प्रस्ताव ठुकराने के लिये कनाडा की आलोचना करते हुए कहा है कि चीन उनके देश को ‘खा सकता’ है। श्री ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर साझा किये गये एक पोस्ट में कहा, […]

You May Like