जबलपुर: गोकलपुर में बदमाशों ने शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रितिक यादव 21 वर्ष निवासी गोकलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 11-15 बजे अपने आटो से सवारी उतारने के बाद अपने घर गोकलपुर जा रहा था जैसे ही सेंट्रल बैंक गोकलपुर मेन रोड पहॅुचा उसी समय अरमान दाहिया, प्रियांश कोरी व करन मिले जो उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगे, उसने मना किया तो तीनों ने उसे पकड़ लिया ओर अरमान दाहिया व प्रियंाशु कोरी ने चाकू से हमलाकर पीठ में 3 जगह व कमर के पास, वायीं जांघ में चोटें पहुंचा दी।
Next Post
सूने घर से जेवर, नगदी ले गए चोर
Wed Aug 26 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत डूंगी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अनीता बाई झारिया 58 वर्ष निवासी डूंडी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मंगलवार को बांदकपुर गयी थी। उसका बेटा संतोष […]
