अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश, 22 गिरफ्तार 

जबलपुर। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अवैध शराब बनाने और बेचने के मुख्य ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने शराब के अवैध धंधे में लिप्त 22 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 22 आरोपी गिरफ्तार किए।235 लीटर कच्ची शराब, 48 पाव देशी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण 3 भट्टी, 3 सिलेण्डर आदि जप्त की गई।कच्ची शराब बनाने रखा लगभग 2570 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। अगर यह लाहन नष्ट नहीं किया जाता, तो इससे भारी मात्रा में जहरीली व कच्ची शराब तैयार कर बाजारों में खपाने की तैयारी थी।

Next Post

स्कूलों में 100 प्रतिशत पानी-शौचालय के दावों पर बवाल

Thu Sep 10 , 2026
जबलपुर। जिला पंचायत सभागार में लगभग छह महीने के लंबे अंतराल के बाद जिला शिक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत से ही समिति के सदस्यों में लंबे समय बाद बैठक बुलाए जाने को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। चर्चा के दौरान शिक्षा विभाग और […]

You May Like

मनोरंजन