देवास बायपास पर गोवंश तस्करी पकड़ी

इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में देवास बायपास रोड पर महाराजा ढाबे के सामने पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी का मामला पकड़ा है. पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर जांच की, जिसमें तीन गाय और दो बछड़ों को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था.

मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया. आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन और गोवंश को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 52 हजार

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर: साइबर ठग ने आधार वेरिफिकेशन के नाम पर एप्लीकेशन डाउनलोड कराते हुए खाते से 52 हजार रूपए निकाल लिए। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। शिकायतकर्ता अभिषेक दीक्षित पिता स्व. शीतल प्रसाद दीक्षित निवासी रानी दुर्गावती वार्ड गढ़ा ने बताया कि 2 जनवरी 26 की रात्रि […]

You May Like