एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 52 हजार

जबलपुर: साइबर ठग ने आधार वेरिफिकेशन के नाम पर एप्लीकेशन डाउनलोड कराते हुए खाते से 52 हजार रूपए निकाल लिए। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। शिकायतकर्ता अभिषेक दीक्षित पिता स्व. शीतल प्रसाद दीक्षित निवासी रानी दुर्गावती वार्ड गढ़ा ने बताया कि 2 जनवरी 26 की रात्रि 10:40 बजे उसके व्हाट्सएप में एक ग्रुप में एक मैसेज एप्लिकेशन आया था.

जिसमें लिखा था कि यदि आधार वेरिफिकेशन नहीं किया तो खाता बंद भी हो सकता है आधार वेरिफिकेशन के लिए यह एप्लीकेशन डाउनलोड करें। जिसे उसने डाउनलोड कर लिया वेरिफिकेशन के लिए अपनी जानकारी भरी इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सुबह मैसेज आया कि खाते से 52, 000 रूपए निकाल लिए गए है।

Next Post

धान भराई, ढुलाई और परिवहन के लिए किसानों को मिलेगा 15 रुपये प्रति क्विंटल

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर: जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अब धान की भराई, ढुलाई और परिवहन के एवज में प्रति क्विंटल 15 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय जिला उपार्जन समिति की हाल ही में संपन्न बैठक में लिया गया।जिला उपार्जन समिति के अनुसार, इस राशि का […]

You May Like