दुकान में जूते पहनकर घुसने पर विवाद, ग्राहक पर धारदार हथियार से हमला

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत नरघैया में गारमेंट्स दुकान पर जूते पहनकर दुकान के अंदर घुसने पर उपजे विवाद पर ग्राहक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सात्विक भोजक 28 वर्ष निवासी सराफा खटीक मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विजयनगर अहिंसा चौक में हॉस्टल संचालन का काम करता है। जीजा राहुल पटारिया को कपड़े दिलाने के लिये बड़े बाबा गारमेंट्स नरघैया में गया था वह एवं उसके जीजा बड़े बाबा गारमेंट दुकान पर पहुॅचे और अंदर गये तो दुकान का संचालक खेमचंद जैन जूते पहनकर दुकान के अंदर आने की बात को लेकर कहा सुनी हो गयी तभी साश्वत जैन अंदर से आया और उसे दुकान के बाहर ले जाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये बोला कि दुकान आया है तो खरीदी कर नहीं तो पैसे देकर जाना पड़ेगा उसने कहा कि ऐसी क्या जबरदस्ती है और बाहर आने लगा तो साश्वत जैन ने धारदार हथियार से हमलाकर पेट में चोट पहुॅचा दी उसके जीजा एवं अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो साश्वत जैन जान से मारने की धमकी दी।

Next Post

गौवंश की हत्या, पैर घसीटकर लाये श्वान

Thu Feb 5 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत बेदीनगर में उस वक्त आक्रोश भडक़ गया जब श्वान एक गौवंश का पैर घसीटकर कहीं से लेकर आए। जब लोगों की नजर पड़ी तो आक्रोश बढ़ गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए जिन्होंने गौवंश की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस पहुंच […]

You May Like