सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा रामचंद्र के दो युवको की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वही परिजनो के अनुसार दोनो शराब के सेवन करते थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सेमरा रामचंद्र निवासी चंद्रभान लोधी और कमलेश लोधी ने देशी शराब का सेवन किया और तबियत बिगड़न लगी। मौके पर ही चंद्रभान की मौत हो गई थी और कमलेश को बण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सागर रैफर किया गया। जहा बुंदेलखंड शासकीय मेडीकल कॉलेज सागर मे देर रात ही उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चंद्रभान का पोस्टमार्टम बण्डा मे कराया गया है और शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। वही कमलेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बीएमसी से मंगाई गई है। पुलिस के अनुसार ही परिजनो ने बताया कि दोनो शराब का अत्याधिक सेवन करते थे। परिजनो के अनुसार ततरवारा के पास ही गांव स्थित है और सेमरा रामचंद्र मे पहले ऐसी घटना नही हुई ।
