शराब वैध या अवैध पटवारी ने पुलिस और आबकारी विभाग के विरोधाभासी बयानों पर सरकार को घेरा

विशेष संवाददाता भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के करोंद में करीब 96 लाख रुपये की शराब जब्ती के मामले में पुलिस और आबकारी विभाग के विरोधाभासी दावों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

पटवारी ने कहा कि पुलिस ने जब्त शराब को अवैध बताया है, जबकि आबकारी विभाग के ऑनलाइन सिस्टम में कथित तौर पर इसे वैध दर्शाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ही मामले में दोनों विभागों के निष्कर्ष अलग-अलग कैसे हो सकते हैं।

उन्होंने पूछा कि यदि शराब वैध थी तो पुलिस ने उसे अवैध बताकर कार्रवाई क्यों की? वहीं, यदि उसके परिवहन और भंडारण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, तो आबकारी विभाग के ऑनलाइन सिस्टम ने उसे वैध कैसे प्रमाणित कर दिया?

पटवारी ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी बड़ी खेप भोपाल कैसे पहुंची और परिवहन एवं भंडारण के दौरान जांच-पड़ताल क्यों नहीं की गई। उन्होंने मामले में संभावित लापरवाही अथवा किसी स्तर पर संरक्षण की आशंका भी जताई।

उन्होंने सरकार से जब्ती से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने, दोनों विभागों के दावों की जांच कराने और शराब के परिवहन एवं भंडारण में शामिल पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता को स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए कि शराब वैध थी या अवैध और अनियमितता के लिए जिम्मेदार कौन है।

 

 

 

Next Post

अखिलेश ने दिग्विजय की यात्रा को दिया समर्थन

Sat Nov 21 , 2026
विशेष संवाददाता ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को समर्थन दिया है। अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के इस समर्थन पर दिग्विजय सिंह ने […]

You May Like