रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा की गई औचक कार्यवाही 

जबलपुर। जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर शुक्रवार को रेलवे मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश सगर द्वारा स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा की स्थिति का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ टीम तथा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट ने स्टेशन परिसर एवं रेस्टोरेंट क्षेत्र का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान मिली अनियमितताओं पर संबंधित वेंडरों एवं संचालकों के विरुद्ध धारा 144 सहित नियमानुसार चालानी एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई। स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं दुकानदारों ने रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा की गई इस प्रकार की त्वरित कार्यवाही को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे प्लेटफार्म पर उपलब्ध खाद्य सामग्री एवं सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Next Post

यूनियन के बीच हुआ गठबंधन, नाम रखा अधिकार मोर्चा 

Fri Nov 28 , 2025
जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया में 20 दिसंबर को होने वाले वर्क्स कमेटी और कैंटीन कमेटी चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पहली बार दो प्रमुख यूनियनों सुरक्षा कर्मचारी यूनियन और एसएस-एसटी यूनियन ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों ने मिलकर अधिकार मोर्चा नाम से […]

You May Like