दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली में अगली पीढ़ी के क्रिकेट टैलेंट को खोजने के लिए डीसी स्कूल कप का किया शुभारंभ

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर (वार्ता) जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के मालिकाना हक वाली दिल्ली कैपिटल्स ने राष्ट्रीय राजधानी में जमीनी स्तर पर क्रिकेट प्रतिभा की खोज के लिए सोमवार को इंटर-स्कूल टी-20 टूर्नामेंट डीसी स्कूल कप का शुभारंभ किया।

दो हफ्ते आठ से 23 दिसंबर तक दिल्ली में चलने वाले टूर्नामेंट के सभी मैच जीएमआर एयरोसिटी ग्राउंड में होंगे। ग्रैंड फाइनल दिल्ली कैपिटल्स के होम वेन्यू, अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो स्कूली बच्चों को एक सच्चा सपना सच होने जैसा अनुभव देगा। टूर्नामेंट में कुल 27 मैच खेले जायेगे। प्रत्येक दिन दो मैच होंगे।

पहले एडिशन में दिल्ली के 18 स्कूल लड़कों और लड़कियों दोनों कैटेगरी में मुकाबला करेंगे। इसमें चार टीमों वाला एक खास लड़कियों का टूर्नामेंट भी शामिल है, जिसे ऐसे समय में शुरू किया गया है जब महिला क्रिकेट के प्रति उत्साह अपने चरम पर है। यह पहल न केवल युवा लड़कियों को एक सार्थक प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करती है, बल्कि जमीनी स्तर पर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के दिल्ली कैपिटल्स के व्यापक प्रयासों को भी मजबूत करती है।

डीसी स्कूल कप के बारे में बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी सुनील गुप्ता ने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स में, हमारा मिशन युवा खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्टता का मार्ग बनाना है, और डीसी स्कूल कप उसी दिशा में एक और कदम है। यह पहल स्कूलों के साथ जुड़ने और जमीनी स्तर पर उभरते क्रिकेटरों को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह दिल्ली शहर के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करने और खुद को इसकी सांस्कृतिक ताने-बाने में और अधिक शामिल करने के बारे में है।”

 

 

 

 

Next Post

नेशनल रैंकिंग टीटी चैंपियनशिप: त्रिजल और श्रेयोश्री ने जीते अंडर-13 खिताब

Mon Dec 8 , 2025
रांची, 08 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के त्रिजल वोहरा और पश्चिम बंगाल की श्रेयोश्री चक्रवर्ती ने पांचवीं यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः अंडर-13 लड़के और लड़की वर्ग के खिताब जीते। आज यहां हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में त्रिजल ने […]

You May Like