शिवपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एयरबैग खुलने से परिवार की बची जान

शिवपुरी: नेशनल हाईवे-46 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार तीन से चार बार पलटी। कार में लगे एयरबैग के खुलने से सभी यात्रियों की जान बच गई। घटना कोलारस बायपास पर हुई।कार में सीहोर जिले के आष्टा के रहने वाले परिवार के सदस्य सवार थे। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके घर लौट रहे थे। हादसे में कुलदीप शर्मा, दामोदर शर्मा, संतोष शर्मा, राजेंद्र शर्मा और हरीश शर्मा घायल हुए।

सभी घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। भाजपा नेता विपिन खेमरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में दूसरी कार की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। कोलारस थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।

Next Post

मानसून से पहले ही कूनो के 16 चीतों को लगेगी वैक्सीन

Sun Jun 1 , 2025
श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगलों में विचरण कर रहे 16 चीतों को जून के पहले सप्ताह में वैक्सीनेट किया जाएगा। मानसून से पहले प्रबंधन ने यह निर्णय संक्रमण से बचाव के लिए लिया है। वर्ष 2023 में बारिश के दौरान इन्फेक्शन से तीन चीतों की मौत हो गई […]

You May Like