ग्वालियर:आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शहर में व्याप्त सड़क, सीवर एवं पेयजल संबंधी गंभीर समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि वार्डों की कई सड़कें जर्जर एवं गड्ढों से भरी हुई हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सीवर लाइनें जगह-जगह जाम एवं ओवरफ्लो होने से गंदगी फैल रही है.
वार्ड क्रमांक 53 में बेटी बचाओ चौराहे से लेकर हनुमान टॉकीज तक की रोड पिछले 1 साल पहले बनी थी जो दूसरे तरफ की रोड आज तक नहीं बन पाई है पूरा ट्रैफिक एक ही साइड से निकल रहा है जिससे दुर्घटना आए दिन होती रहती हैं वहीं वार्ड क्रमांक 23 के अंतर्गत सरकारी मल्टी पर सारे सीवर खराब पड़े हैं जिससे वहां के रहवासी नरक की जिंदगी जीने को मजबूर है।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने नगर निगम ग्वालियर को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के अंदर इन रोडो को बनाने का काम नहीं चालू होता है तो आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ पूरे ग्वालियर शहर में एक उग्र आंदोलन करेगी और इसकी पूरी जवाब दे ही नगर निगम कमिश्नर और महापौर की होगी.इस आंदोलन में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री अमित शर्मा, प्रदेश सचिव राहुल गौर, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र जैन शामिल थे
