जमानत में लगा पैसा नहीं दिया तो महिला पर किया हमला

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत बाबाटोला में जमानत में लगा पैसा नहीं देने पर महिला पर बदमाश ने हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस के मुताबिक श्रीमति बत्तो बाई चौधरी 45 वर्ष निवासी फकीर अखाड़े के पास बाबाटोलाने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम में प्राईवेट काम करती है.

मंगलवार को वह घर के सामने बैठी थी उसी समय मोहल्ले का गोलू चौधरी कहने लगा कि तुमने मेरे साथी देवेन्द्र चौधरी के खिलाफ पूर्व में रिपोर्ट की थी जिसके कारण वह जेल गया है जिसकी जमानत में पैसा लगा है कहते हुये उससे 5 हजार रूपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो गोलू चौधरी उसके साथ मारपीट करने लगा। चाबी से हमलाकर पेट, हाथ में चोट पहॅुचा दी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

बोस्निया और हर्जेगोविना के केयर होम में आग लगने से 10 लोगों की मौत

Wed Nov 5 , 2025
साराजेवो, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) उत्तर-पूर्वी बोस्निया और हर्जेगोविना (बीआईएच) के तुजला रिटायरमेंट होम में मंगलवार देर रात आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 20 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। संस्थान की ओर से जारी बयान में […]

You May Like