बोस्निया और हर्जेगोविना के केयर होम में आग लगने से 10 लोगों की मौत

साराजेवो, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) उत्तर-पूर्वी बोस्निया और हर्जेगोविना (बीआईएच) के तुजला रिटायरमेंट होम में मंगलवार देर रात आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 20 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आग संस्थान की सातवीं मंजिल पर रात करीब 8:45 बजे (1945 जीएमटी) लगी और तुजला तथा निकटवर्ती नगर पालिकाओं के पेशेवर और स्वयंसेवी अग्निशामकों ने उस पर काबू पाया।

घायलों को कई स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सा टीमों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में यूनिवर्सिटी क्लिनिकल सेंटर तुज़ला में उनका इलाज किया गया। घायलों में निवासी, पुलिस अधिकारी, अग्निशमन कर्मी, चिकित्सा कर्मचारी और वृद्धाश्रम के कर्मचारी शामिल थे।

अधिकारी इस आग की जांच कर रहे हैं जो हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में हुई सबसे घातक घटनाओं में से एक है।

Next Post

इंडोनेशिया के मिनाहासा प्रायद्वीप में 6.0 तीव्रता का भूकंप

Wed Nov 5 , 2025
बीजिंग, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के मिनाहासा प्रायद्वीप में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 2332 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने दी। भूकंप का केन्द्र, 113.3 किमी की गहराई पर, प्रारम्भ में 0.11 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 123.15 डिग्री […]

You May Like