अनुभव की धरोहर भविष्य को करती रोशन

सीहोर। संकल्प वृद्धाश्रम में सात दिवसीय संकल्प पीढ़ी संवाद-अनुभव से भविष्य की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नमिता अखिलेश राय द्वारा किया गया.

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होते हैं. वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के बीच संवाद से परिवार और समाज को नई दिशा मिल सकती है. इस मौके पर संत माधव दास महाराज, राजेंद्र शर्मा, डीके राय, पवन केवट उपस्थित थे. विद्यार्थियों ने अतिथियों से विषयों पर सवाल किए. अतिथियों ने जवाब देते हुए अनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्व बताया. संचालक राहुल सिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

 

 

Next Post

विधायक ने किया स्कूल भवन का लोकार्पण

Fri Sep 25 , 2026
सीहोर। सुभाष चंद्र बोस हायर सेकेंडरी स्कूल में विधायक सुदेश राय द्वारा नवीन स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सहायक संचालक रामवैध, डीईओ शीलू शर्मा, पार्षद विवेक राठौर आदि उपस्थित थे. सहायक संचालक रामवैध ने बताया कि विधायक राय की अनुशंसा […]

You May Like