जीवन के पाठों के भी मार्गदर्शक होते हैं शिक्षक

जबलपुर: शिक्षक केवल पाठ्यक्रम के ज्ञान के ही शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे जीवन के पाठों के भी मार्गदर्शक होते हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और शिक्षण की कला ने हमें सिखाया कि कैसे अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाएं और समाज में अपनी जगह बनाएं। इसी प्रेरणा के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।डॉ. राधाकृष्णन के अनुसार, शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और इस दिन उनकी भूमिका को मान्यता देने के लिए विशेष आयोजन किए जाते हैं। जिसके चलते शिक्षक दिवस पर पूरे शहर के स्कूल- कॉलेज में विभिन्न आयोजन किए गए।
चयनित प्राचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान
शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम पंडित लज्जा शंकर झा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबलपुर के सभा कक्ष में उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायाधीश विशाल मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव, उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य राम मोहन तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि जबलपुर जिले के 11 सेवानिवृत प्राचार्य शिक्षक, 5 अशासकीय विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक,17 वर्तमान में कार्यरत प्राचार्य, 70 वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों का सम्मान संकुल प्राचार्य की अनुशंसा के आधार पर शिक्षक सम्मान हेतु चयनित किया गया है। इसके पश्चात मुख्य अतिथि न्यायाधीश उच्च न्यायालय श्री मिश्रा द्वारा चयनित प्राचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया।

Next Post

किलकारी मोबाईल एकेडमी का कमाल: डीसीएम हिमांशु सिंगौर को मिला सम्मान

Sat Sep 6 , 2025
मंडला: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में मंडला जिले के डीसीएम हिमांशु कुमार सिंगौर को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें किलकारी और मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम को 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दिया गया।डॉ. राकेश बोहरे वरिष्ठ संयुक्त संचालक आशा कार्यक्रम, […]

You May Like