किलकारी मोबाईल एकेडमी का कमाल: डीसीएम हिमांशु सिंगौर को मिला सम्मान

मंडला: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में मंडला जिले के डीसीएम हिमांशु कुमार सिंगौर को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें किलकारी और मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम को 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दिया गया।डॉ. राकेश बोहरे वरिष्ठ संयुक्त संचालक आशा कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश द्वारा इस कार्यशाला में कुल 26 जिलों के जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शेष जिलों में इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को और गति देना और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना है।कार्यशाला में सम्मानित किए गए डीसीएम की सूची में हिमांशु कुमार सिंगौर का नाम 15वें स्थान पर है, जो मंडला जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान सभी जिलों के डीसीएम और प्रभारी डीसीएम मौजूद रहे।
ये है मोबाइल एकेडमी और किलकारी 
मोबाइल एकेडमी और किलकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। मोबाइल एकेडमी आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए एक ऑडियो-आधारित पाठ्यक्रम है। यह उनके ज्ञान को बढ़ाने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में मदद करता है। वहीं किलकारी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के माता-पिता के लिए एक साप्ताहिक ऑडियो संदेश सेवा है, जो गर्भावस्था, प्रसव और शिशु देखभाल से संबंधित जानकारी प्रदान करती है।

Next Post

शिवराज ने घर पर विराजे गणपति की विधि-विधान से की पूजा कर दी विदाई

Sat Sep 6 , 2025
भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर विराजे गणपति बप्पा का शनिवार को विधि-विधान से विसर्जन किया गया। पूरे परिवार ने भक्ति-भाव से आरती उतारी और गणेश जी को विदाई दी। शिवराज ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। भक्तिमय माहौल में गणपति बप्पा […]

You May Like