मेट्रो दूसरे चरण का लोकार्पण 18 जून को

इंदौर: आखिर तीन माह से निर्माण और तकनीकी रूप से पूरी होकर लोकार्पण के इंतजार कर रही मेट्रो दूसरे चरण की लाइन शुरू होने का समय तय हो गया. वैसे एक साल के इंतजार के बाद अब मेट्रो सुपर कॉरिडोर से आगे रेडिसन चौराहे पर यात्रियों के साथ पहुंचेगी. इसमें टीसीएस, लवकुश चौराहे से मालवीय नगर चौराहे तक मेट्रो को हजारों की संख्या में यात्री मिलने के पूरी संभावना है. इसका कारण यह है कि यही मेट्रो का वो हिस्सा है, जिसमें बड़ी संख्या में व्यवसायिक ऑफिस, हॉस्पिटल और घानी आबादी वाला क्षेत्र है.
इंदौर में 18 जून से सुपर कॉरिडोर के गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा. इसको लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में मुद्दा उठा था कि देरी होने पर दो माह पिछड़ जाएंगे. इसके बाद सहमति बनी और तारीख तय हो गई. अब आगामी 18 जून को केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मेट्रो  के दूसरे चरण का व्यवसायिक संचालन करने को लेकर हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके साथ ही इंदौर में मेट्रो अब पूरे 17 किलोमीटर का सफर तय करने लगेगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि मेट्रो दूसरे चरण में 11 स्टेशन और 11.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड लाइन का निर्माण रिकॉर्ड एक साल में पूरा किया गया है. बस इंतजार सिर्फ लोकार्पण का था, जो तीन महीने से आगे बढ़ रहा था, लेकिन अब 18 जून वो इंतजार खत्म करने जा रही है. यह बात अलग है कि लोकार्पण का स्थान अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, बापट चौराहा स्थित आनंद मोहन माथुर सभागृह या फिर विजयनगर चौराहे पर रिलायंस के आईडीए वाले प्लॉट पर संभावित है।

Next Post

राजस्थान क्रिकेट में आठ जिलों में होगी एक साथ राज्य स्तरीय सीनियर महिला चैंपियनशिप

Sat Jun 6 , 2026
जयपुर (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) महिला क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने और सभी जिलों को समान अवसर प्रदान करने के लिए पहली बार आठ जून से राज्य के आठ जिला केंद्रों में राज्य स्तरीय सीनियर महिला चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन करेगी। आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत […]

You May Like